पंजाब की 'निकी हेली' ने रचा इतिहास, जीता अमेरिकी गर्वनर पद
वाशिंगटन। भारतीय मूल की निकी रंधावा हेली साउथ कैरोलीना की पहली महिला गवर्नर चुनी गई हैं। रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार निकी हेली ने बुधवार को अमरीकी मध्यावधि चुनाव में जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। गवर्नर पद पर निर्वाचित होने वाली दूसरी भारतीय हैं। इससे पहले भारतीय मूल के बॉबी जिंदल लुसियाना से गवर्नर पद पर निर्वाचित हो चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि निकी का जन्म पंजाब से अमरीका जाकर बसे एक सिख परिवार में हुआ है। बताया जा रहा है कि निकी को 52 फीसदी वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी डेमोक्रेटिक पार्टी की विंसेट शिहान को सिर्फ 46 फीसदी मतों से ही संतोष करना पड़ा। निकी रंधावा साउथ कैरोलीना की पहली अल्पसंख्यक गवर्नर चुनी गई हैं।













Click it and Unblock the Notifications