'आदर्श' के लिए 'Noc' नहीं दिया : नौ सेना
मुंबई। मुंबई के आदर्श घोटाले की परत दिन प्रतिदिन उलझती जा रही है, बुरी तरह फंसे महाराष्ट्र के सीएम अशोक चव्हाण पर तो फिलहाल अभी संकट के बादल मंडरा ही रहे हैं कि अचानक नौसेना ने भी कह कर चौंका दिया कि कि उसने इस इमारत के निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी नहीं किया। आपको बता दें कि कोलाबा क्षेत्र में निर्मित आदर्श सोसाइटी से संबंधी इस बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया है कि कारगिल के युद्ध विधवाओं के लिए शुरू में छह मंजिला बनने वाली यह इमारत को 31 मंजिला में कैसे तब्दील कर दिया गया।
यह इमारत कोलाबा नौसेना इलाके छह हजार 450 वर्ग मीटर भूमि पर बना है। इस इमारत को इस शर्त पर हरिझंडी दी गई थी कि यह इसमें युद्ध में मारे गए शहीदों की विधवाओं को फ्लैट दिये जाएंगे लेकिन इसमें अब 104 सदस्यों को फ्लैट उपलब्ध करा दिये गए हैं। इन लोगों में सेना के वरिष्ठ कमांडर, पूर्व पर्यावरण मंत्री, विधायक और राज्य के नौकरशाह शामिल हैं।













Click it and Unblock the Notifications