गिरते -गिरते नहीं गिरे...मनमोहन सिंह
हो सकता ये एक सिर्फ एक दुर्घटना हो, जो घटते-घटते नहीं घट पायी या फिर हो सकता है मनमोहन सिंह की तबियत नासाज हो, क्या करें उन के दुर्बल शरीर पर देश की भारी जिम्मेदारी जो है, अभी हाल ही में मनमोहन सिंह मलेशिया दौरे से वापस आये हैं, हो सकता है ये उसी यात्रा की थकान का नतीजा हो, जिसके कारण जनाब की नींद पूरी न हो पा रही हो और प्रधानमंत्री जी गश खाते खाते रह गए।
खैर कांग्रेस की इस बैठक में न तो राष्ट्रमंडल खेल के नाम पर हुई धन उगाही पर चर्चा हुई और ना ही आदर्श घोटाले में आये अशोक चव्हाण का नाम लिया गया। पूरी बैठक में सिवाय कांग्रेस पुराण के और कोई बात नहीं कही गई। विरोधियों पर निशाना साधा गया और उस महंगाई का रोना रोया गया जिसके लिए काफी हद तक कांग्रेस ही जिम्मेदार है। और तो और कांग्रेस ने आरएसएस को आंतकी संगठन तक बता डाला। खैर कांग्रेस का ये अधिवेशन आज भी जारी रहेगा देखना दिलचस्प होगा कि आज की बैठक में क्या होता है।













Click it and Unblock the Notifications