भारतीय गौरव हरिप्रसाद चौरसिया को फ्रांसीसी सम्मान
नई दिल्ली। प्रख्यात बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया के संगीत में योगदान के लिए फ्रांस की सरकार नौ नवम्बर को उन्हें अपने सर्वोच्चन नागरिक सम्मान 'शैवेलियर डेन्स ल'ऑर्डरी डेस आर्ट्स एट डेस लेटर्स' से सम्मानित करेगी। यहां फ्रांसीसी दूतावास में आयोजित एक समारोह में फ्रांस के राजदूत जेरोमी के. बोनाफोंट 72 वर्षीय चौरसिया को सम्मानित करेंगे।
पढ़े : उदयपुर में चौरसिया का बांसूरी वादन
सम्मान समारोह में 'रॉटरडैम म्युजिक कंजरवेटरी' में चौरसिया के फ्रांसीसी सहायक रहे हेनरी टूरनियर की उन पर लिखी किताब 'हरिप्रसाद चौरसिया एंड द आर्ट ऑफ इम्प्रोवाइजेशन' व एक सीडी जारी होगी।चौरसिया 'रॉटरडैम म्युजिक कंजरवेटरी' में भारतीय संगीत विभाग के कलात्मक निदेशक भी हैं। वह पिछले 15 सालों से यहां संगीत की शिक्षा दे रहे हैं।
उन पर लिखी इस किताब में उनके संगीत के सम्बंध में बताया गया है। वैसे संगीतकारों, संगीत के छात्रों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के लिए यह किताब लिखी गई है। किताब में सुजाता बजाज की बनाई पेंटिंग्स भी दिखेंगी।













Click it and Unblock the Notifications