लौट आओ आजम, निष्कासन रद्द : मुलायम

लखनऊ। अकेले हैं चले आओ, तन्हा हूं चले आओ, तुम बिन जिंदगी उदास है, न भूख है न प्यास है , बहुत तड़पा हूं अकेले अब तो चले आओ। लगता है आज कल सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की हालत ऐसी ही हो गई है, तभी तो वो अपने से दूर गये पुराने साथियों को अपने पास वापस बुलाने में जुटे हैं।

अमर सिंह के जाने के बाद सपा और मुलायम दोनों ही के पास अपने पूराने साथियों को दोबारा वापस जोड़ने के अलावा और कोई काम नहीं है। उत्तर प्रदेश में सपा की मौजूदा स्थिति से घबराये मुलायम अब अपनी साख मजबूत करने में जुटे हैं। तभी तो मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के निष्कासन को वापिस ले लिया। इसके साथ ही आजम खान की पार्टी में वापसी का रास्ता साफ हो गया है। आपको बता दें कि आजम खान को पिछले साल लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखला दिया था।

एसपी के जनरल सेक्रेटरी राम गोपाल यादव ने इस संबंध में खान को एक चिट्ठी लिखी है। इस लेटर के द्वारा खान को बताया गया है कि मुलायम सिंह ने फैसला लिया है कि आपका पार्टी से निष्कासन वापिस लिया जाता है। खबर ये भी है कि चिट्ठी में आजम खान से पार्टी में फिर से सेवा देने की बात कही गई है। गौरतलब है कि आजम खान पार्टी से निष्कासन से पहले जनरल सेक्रेटरी थे।

पार्टी में वहीं एक प्रमुख मुस्लिम चेहरा थे, लेकिन अमर सिंह से मतभेद के कारण उनको पार्टी छोड़नी पड़ी था। खैर मुलायम का ये कदम क्या रंग लायेगा ये तो आने वाला वक्त तय करेगा, देखना दिलचस्प होगा कि अब आजम खां क्या करते हैं? मुलायम से गले मिलते है या फिर कुछ नया राग अलापते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+