राहुल गांधी ने शुरू की छात्रसंघ चुनाव की वकालत
नई
दिल्ली। लिंगदोह समिति की सिफारिशे लागू होने के बाद से देश भर के तमाम विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नहीं हो सके और छात्रसंघों पर ताले पड़ गए। कांग्रेस महासचिव व सांसद राहुल गांधी छात्रसंघ भवनों पर पड़े तालों को खुलवाने के प्रयास में जुट गए हैं। उन्होंने मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल से अपील की है कि जहां-जहां छात्रसंघों पर ताले पड़े हैं, वहां जल्द चुनाव कराए जाएं और एक बार फिर छात्रों की ताकत को बहाल किया जाए। id="toptextpromo">अधिकारियों
के मुताबिक राहुल गांधी ने सिब्बल से उनके निवास पर मुलाकात कर सभी जगह छात्रसंघों की बहाली की मांग रखी। बताया जा रहा है कि सिब्बल ने राहुल की मांग को स्वीकार भी कर लिया है। जल्द ही वो पूरी योजना के साथ सभी विश्वविद्यालयों को इस संबंध में पत्र लिखेंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>खबर
है कि सिब्बल से मिलने के लिए राहुल के साथ कुछ विश्वविद्यालयों के छात्रनेता भी गए थे। हम आपको बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और बनारस हिन्दू विश्वविद्यायल समेत कई जगह छात्रसंघ भवनों पर ताले पड़े हैं। इन जगहों पर चुनावों के दौरान हुई हिंसा को देखते हुए ताले डाले गए हैं।











Click it and Unblock the Notifications