मात्र 19 रुपए में बदल जाएगी मोबाइल कंपनी
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता को दोबारा से अपना आईडी और एड्रेस प्रूफ जमा कराना होगा। तभी नया सिमकार्ड मिलेगा। योजना के मुताबिक सारी औपचारिकताएं पूरी करने के 36 घंटे के अंदर आपको मनचाही कंपनी की सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। इस योजना के तहत अहम शर्त है कि 90 दिन से पहले कंपनी नहीं बदली जा सकती। यह योजना हरियाणा के बाद एक-एक कर देश के दूसरे राज्यों में भी लागू की जाएगी।
प्रीपेड से पोस्टपेड में भी बदल सकेंगे नंबर
इस योजना की सारी जिम्मेदारी 'सिनर्जी' नामक कंपनी को सौंपी गई है। पोस्टपेड उपभोक्ताओं को कंपनी के बकाया बिल का भुगतान करने के बाद ही कंपनी बदलने की अनुमति मिलेगी। योजना के तहत उपभोक्ता केवल अपनी मोबाइल कंपनी बदल सकेंगे, सर्किल नहीं। सर्किल से बाहर जाने पर उपभोक्ता को पहले की तरह रोमिंग चार्ज देना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता कनेक्शन को प्रीपेड से पोस्टपेड और पोस्टपेड से प्रीपेड में भी बदल सकेंगे।
कैसे बदलेगी कंपनी
योजना के तहत उपभोक्ता को मोबाइल कंपनी बदलने के लिए अंग्रेजी में PORT लिखकर स्पेस देकर अपना नंबर टाइप कर उसे 1900 नंबर पर भेजना होगा। इससे उपभोक्ता को एसएमएस से एक कोड मिलेगा। इससे मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी फार्म भरना होगा। एक अन्य 'कस्टमर एप्लीकेशन फार्म' भी भरना होगा। ये सभी औपचारिकताएं उस कंपनी के कस्टमर सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर पूरी करनी होगी, जिसकी उपभोक्ता सेवाएं लेना चाहता है।













Click it and Unblock the Notifications