अमित शाह को मिला 'गुजरात निकाला'

नई दिल्ली। लंबी जदोजहद के बाद सोहराबुद्दीन फर्जी एनकाउंटर मामले में फंसे गुजरात के पूर्व राज्य मंत्री और नरेन्द्र मोदी के करीबी अमित शाह को जेल से छुटकारा तो मिला लेकिन उन्हें अपने ही प्रदेश यानी गुजरात से दूर रहने का आदेश मिल गया है। देश की सर्वोच्च कोर्ट ने सोहराबुद्दीन फर्जी एनकाउंटर मामले में आरोपी गुजरात के पूर्व गृहराज्य मंत्री अमित शाह को फौरन राज्य छोड़ने का आदेश दिया है। अदालत ने शाह की जमानत रद्द करवाने के लिए दाखिल की गई सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।

सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि गुजरात हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शाह सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। इस पर कोर्ट ने उन्हें गुजरात से बाहर जाने को कहा है। कोर्ट ने शाह को नोटिस जारी करते हुए उनसे यह भी पूछा है कि उनकी जमानत क्यों नहीं रद्द करनी चाहिए। मामले की अगली सुनवाई 15 नवंबर को होगी। गौरतलब है कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शाह को मिली जमानत खारिज कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मामले की जांच कर रही एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की जिसमें शाह की जमानत को रद्द करने की मांग की गई।

अमित शाह को जमानत मिलने के बाद सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया और शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे ही डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफिस में याचिका दाखिल कर दी। इस पर जल्द से जल्द सुनवाई की मांग की गई है। याचिका दाखिल करने के दौरान सीबीआई की ओर से वरिष्ठ वकील केटीएस तुलसी और जांच एजेंसी के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि शुक्रवार को गुजरात हाई कोर्ट ने सोहराबुद्दीन केस में गिरफ्तार अमित शाह को जमानत दे दी थी। अमित शाह बीते तीन महीने से जेल में बंद थे। सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ व कौसरबी की नृशंस हत्या के मामले में सीबीआई ने शाह सहित 15 आरोपियों के खिलाफ पेश किए गए आरोप पत्र में हत्या, आपराधिक षड्यंत्र, हत्या के लिए अपहरण, अपह्वत व्यक्ति को सदोष छिपाने, सबूत मिटाने और वसूली सहित कई आरोप लगाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+