जयपुर के जौहरी बाजार में धू-धू कर जलीं कारें
जयपुर। देश के गुलाबी शहर जयपुर के जौहरी बाजार में एक भयावह मंज़र देखने को मिला। यहां पर अचानक एक कार में आग लगी और उसके आस-पास खड़ी बाकी तीन कारें धू-धू कर जलने लगीं। आग की वजह से बाजार में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
दोपहर करीब तीन बजे शहर के व्यस्ततम बाजार में खड़ी एक मारूति वैन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि आस-पास खड़ीं तीन और कारें उसकी चपेट में आ गईं। इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। कई दुकानदार इसे आतंकी हमला समझ दुकाने बंद करने लगे।
स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। करीब बीस मिनट के अंदर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू कर लिया। पुलिस के मुताबिक आग का कारण कार में शॉर्ट सर्किट था। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications