मुम्बई एयरपोर्ट पर विमानों में हल्की टक्कर, सभी सुरक्षित

यह घटना तड़के 2 बजे, उस समय हुई जब मुम्बई से मस्कट जाने वाला जेट एयरलाइंस का एक विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था।
लैंडिंग के वक्त विमान किंगफिशर एयरलाइंस के विमान से टक्कर खाते हुए निकल गया। एयरपोर्ट के अधिकारी के मुताबिक जेट विमान के पंखे से समीप खड़े किंगफिशर के विमान को हल्की टक्कर लगी थी।
अधिकारी ने बताया कि विमान में कोई यात्री सवार नहीं था। विमान को कितना नुकसान हुआ है अभी इसका पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications