दिल्ली में कश्मीर पर प्रदर्शनी
भारत प्रशासित कश्मीर में आज़ादी के नारे बुलंद होने और 100 से ज़्यादा लोगों के सुरक्षाबलों के साथ झड़पों में मारे जाने के बाद भारत सरकार को कश्मीर के सभी पक्षधरों से बातचीत के लिए मध्यस्थों के एक दल की घोषणा करनी पड़ी.
लेकिन वादी में तेज़ हुए विरोध से सिर्फ राजनीतिक हलचल ही नहीं हुई. कश्मीरी युवा अब कश्मीर मुद्दे पर अपनी सोच राजधानी दिल्ली में पढ़ रहे छात्रों और अध्यापकों तक पहुंचाने की भी कोशिश कर रहे हैं.
दिल्ली के विश्वविद्यालयों में कश्मीर के इतिहास के बारे में चित्रों और पोस्टर्स की प्रदर्शनी, फिल्मों के मंचन और चर्चाओं के ज़रिए कश्मीरी अब भारतीय छात्रों के बीच एक नई सोच बनाने की पहल कर रहे हैं. दिल्ली से दिव्या आर्य की रिपोर्ट.












Click it and Unblock the Notifications