घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या में भारी कमी
नई दिल्ली। भारतीय घरेलू उड़ान सेवाओं के यात्रियों की संख्या 30 सितम्बर को समाप्त तिमाही में 11.08 प्रतिशत घट गई। सितम्बर महीने में कुल घरेलू उड़ान सेवाओं के यात्रियों की संख्या 39 लाख रही।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, "30 सितम्बर को समाप्त तिमाही में घरेलू उड़ान सेवाओं के यात्रियों की संख्या 119 लाख रही। इससे पहले 30 जून को समाप्त तिमाही में घरेलू उड़ान सेवाओं के यात्रियों की संख्या 134 लाख रही थी।" मंत्रालय के मुताबिक किंगफिशर एयरलाइन्स के यात्रियों की संख्या 23 लाख, जेट एयरवेज के यात्रियों की संख्या 23 लाख और एयर इंडिया के यात्रियों की संख्या 21 लाख रही।
बयान में कहा गया, "30 सितम्बर को समाप्त तिमाही में कुल घरेलू यात्रियों की संख्या में एयर इंडिया की हिस्सेदारी 18 प्रतिशत, जेट एयरवेज की हिस्सेदारी 19 प्रतिशत, किंगफिशर की हिस्सेदारी 19.9 प्रतिशत, स्पाइस जेट की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत, पैरामाउंट की हिस्सेदारी 0.1 प्रतिशत और गो एयर की हिस्सेदारी 5 प्रतिशत और इंडिगो की हिस्सेदारी 16 प्रतिशत रही।"













Click it and Unblock the Notifications