गुजरात में पकड़ा गया वाहन चोर गिरोह
गांधीनगर। अहमदाबाद पुलिस ने सोमवार रात वाहन चुराकर उनके उपकरणों को दूसरे वाहनों में लगाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
इस मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम के प्रमुख अहमदाबाद अपराध शाखा के अधिकारी ने कहा, "हमने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 10 कारें और तीन दुपहिया वाहन बरामद हुए हैं। कुछ और वाहन अभी बरामद हो सकते हैं।" उन्होंने कहा कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड अभी फरार है।
यह गिरोह अहमदाबाद में कारें चुराकर उन्हें पाटन कस्बे में गैंग के एक अन्य सदस्य के गैराज में ले जाता था। वहां चुराए गए वाहनों के उपकरण दूसरे पुराने वाहनों में लगाकर बेच दिए जाते थे।













Click it and Unblock the Notifications