रिम ने भारत में नया ब्लैकबेरी स्मार्टफोन उतारा

3जी सेवाओं के लिए तैयार इस फोन की कीमत 35,000 रुपये है। आधुनिक संचार और मल्टी-मीडिया सुविधाओं वाले इस फोन में सोशल नेटवर्किग के लिए भी बेहतरीन फीचर्स उपलब्ध हैं। रिम के कार्यकारी निदेशक फ्रेनी बावा ने कहा, "उच्च क्षमता वाले ब्राउजर, तीव्र स्क्रीन इंटरफेस और उपयोग में आसान कीबोर्ड ब्लैकबेरी टार्च के मुख्य आकर्षण हैं।"
यह फोन 3-जी सेवाओं के लिए उच्च गति का नेटवर्क भी उपलब्ध कराता है। इसमें नई पीढ़ी की वाई-फाई कनेक्टिविटी मौजूद है। ब्लैकबेरी 6 में एक नया और बेहतर वेबकिट आधारित ब्राउजर मौजूद है जो कि ब्राउजिंग के दौरान काफी तेजी से काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications