प्रेम विवाह करने पर बेटी को मौत के घाट उतारा

स्थानीय लोगों को जब खेत में शव के अवशेष मिले तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौत से जुड़े सुराग जल्द खोज निकाले और युवती के मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक थिरपाली गांव के भवानी सिंह और उसकी पत्नी संतोष ने रविवार की रात अपनी 21 वर्षीय बेटी प्रिया की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बारे में किसी को पता न चले, इसलिए दोनों ने मिलकर बेटी के शव को जला डाला और अवशेष खेत में फेंक दिये। पुलिस ने अवशेषों की डीएनए जांच करायी तो हत्यारों का खुलासा हुआ।
पुलिस के मुताबिक 14 महीने पहले प्रिया की शादी विक्रम सिंह नाम के व्यक्ति से हुई थी, लेकिन प्रिया ने जून में उसे छोड़ दिया था। उसके बाद से वो अपने प्रेमी सूरज जाट के साथ विवाह कर लिया। 10 अक्तूबर को जब प्रिया अपने गांव आयी तब उसके मां-बाप ने उसकी हत्या कर डाली।












Click it and Unblock the Notifications