मध्य प्रदेश: रंजिश के चलते युवक के नाक-कान काटे

पुलिस को दर्ज कराई अपनी शिकायत में सतवास के समीद खान ने बताया कि मंगलवार की रात वो अपने खेत पर काम कर रहा था, तभी कुछ लोग उसे अगवा कर ले गए।
समीद का कहना है कि उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और उसकी नाक तथा एक कान धारदार हथियार से काट लिए गए। शुक्रवार की रात वह किसी तरह वहां से भागने में सफल हो गया।
जानकारी के मुताबिक समीद खान का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। समीद के खिलाफ भी एक थाने में मामला दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications