हैदराबाद: वायुसेना के 3 प्रशिक्षुओं की डूबने से मौत

हकीमपेत स्थित वायु सेना स्टेशन के हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण ले रहे तीनों प्रशिक्षु शनिवार की शाम शमीरपेत झील में पिकनिक मनाने के दौरान डूब गए थे। मरने वालों की पहचान आर.एस. बदारिया, सत्यम चौधरी और मनीष त्यागी के रूप में की गई है।
तीनों की उम्र 20 वर्ष के आसपास थी। पुलिस के मुताबिक आठ तकनीकी कर्मियों का समूह पिकनिक पर गया था। यह दुखद घटना उस समय हुई जब उत्तर प्रदेश निवासी त्यागी अपने पैर धोने के लिए पानी में उतरा और फिसल गया।
गहरी झील का वह हिस्सा किनारे तक लबालब था। त्यागी को बचाने के लिए उसके दो अन्य साथियों ने जैसे ही पानी में डुबकी लगाई, वे भी डूब गए। पुलिस के मुताबिक तीनों में से एक भी तैरना नहीं जानता था। एक अन्य तकनीकी कर्मी रवि यादव ने पुलिस को बताया कि वह भी पानी में कूदा था, लेकिन वह तैरना जानता था, इसलिए बच निकला।












Click it and Unblock the Notifications