अलकायदा के निशाने पर राजकुमार हैरी
यह संदिग्ध आतंकवादी अहमद सिद्दीकी जर्मनी का नागरिक है। 36 साल के सिद्दीकी से पूछताछ में कुछ अहम खुलासे हुए हैं। उसने यह स्वीकार किया है कि अलकायदा और उससे जुड़ संगठन लंदन एवं यूरोप के कई बड़े शहरों में मुंबई हमले की तरह ही आतंकवादी वारदातों की कोशिश में हैं। उसने अलकायदा के एक शिविर में प्रशिक्षण लेने की बात स्वीकार की है।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' के अनुसार अलकायदा राजकुमार हैरी को निशाना बनाना चाहता है। इसकी वजह यह है कि ब्रिटिश सेना के लिए काम कर रहे हैरी इन दिनों अफगानिस्तान में तैनात हैं और आलीशान जिंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं। राजकुमार चार्ल्स की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। वह इन दिनों राष्ट्रमंडल खेलों के उद्धाटन समारोह में शिकरत करने के लिए दिल्ली में हैं।
खतरे को भांपते हुए ब्रिटिश सुरक्षा एजेंसियों ने हैरी की सुरक्षा दोगुनी कर दी है। अब उनके साथ छह सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है। अधिकारियों ने बताया, "हैरी को खतरा ज्यादा है क्योंकि वह अफगानिस्तान में तैनात हैं। उन्हें लेकर कोई मौका नहीं लिया जाएगा। उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।"
वैसे सिद्दीकी ने पूछताछ के दौरान यूरोप के उन तमाम जगहों का उल्लेख किया है जहां आतंकवादी हमले की साजिश रची गई थी। लंदन का 'टॉवर ऑफ लंदन', पेरिस का एफिल टॉवर और जर्मनी के एडलॉन होटल सहित यूरोप की कई ऐसी इमारते हैं जिन पर अलकायदा ने हमले की साजिश रची थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications