चीफ ऑफ स्टाफ पर ओबामा की निगाहें टेढ़ीं

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा शुक्रवार को अपने चीफ ऑफ स्टाफ रैम इमेनुअल की छुट्टी की घोषणा कर सकते हैं। इमैनुअल को इस पद पर काम करते हुए दो साल से भी कम समय हुआ है।

अमेरिकी मीडिया के हवाले से खबरें आ रही हैं कि, ओबामा के सबसे विश्वसनीय सलाहकारों में से एक इमैनुअल को हटाकर उनके स्थान पर पीट राउज को नियुक्त किया जा सकता है। ओबामा के 2005 से 2008 तक सीनेट में रहने के दौरान राउज उनके चीफ ऑफ स्टाफ थे।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने बताया कि ओबामा शुक्रवार सुबह इसकी व्यक्तिगत घोषणा कर सकते हैं। वैसे उन्होंने इमैनुअल के इस्तीफा देने से पहले इस बात की आधिकारिक घोषणा करने से इंकार कर दिया है।

इमैनुअल लंबे समय से अपने गृहनगर शिकागो का मेयर बनने का प्रयास कर रहे हैं। मेयर बनने की दौड़ में शामिल होने के लिए उन्हें 22 नवम्बर तक नामांकन दाखिल करना होगा। इमैनुअल की ऐसे समय में व्हाइट हाउस से छुट्टी हो रही है जबकि नवम्बर में कांग्रेस के चुनाव होने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+