अयोध्या फैसला: सुप्रीम कोर्ट जाएगा सुन्नी वक्फ बोर्ड
अयोध्या। बाबरी मस्जिद-राम मंदिर विवाद पर गुरुवार को आए इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के बाद विवादित जमीन के एक पक्षकार सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कहा कि वह इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा।
वक्फ बोर्ड के वकील जफरयाब जिलानी ने कहा, "हमें फैसला मंजूर नहीं है और फैसले के खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। हमारे पास हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने के उचित कारण मौजूद हैं।" उन्होंने कहा फैसला किसी समुदाय विशेष की जीत नहीं है।
पढ़ें अयोध्या फैसला राजनीतिक है कानूनी नहीं
पढ़ें क्या है निर्मोही अखाड़ा
जिलानी ने कहा कि हमारे द्वारा पेश किए गए सभी साक्ष्यों पर तवज्जो नहीं दी गई। अदालत ने तीन महीने तक पूर्व स्थिति बनाए रखने को कहा है, इसलिए हमें सुप्रीम कोर्ट जाने की जल्दबाजी नहीं है। उन्होंने कहाकि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की जल्द होने वाली बैठक के बाद वह सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर करेंगे।
लखनऊ की मुख्य ईदगाह के नायब इमाम और शहर के मशहूर इस्लामी सेमिनरी के प्रमुख मौलाना खालिद रशीद ने फैसले को आंशिक रूप निराशाजनक बताया। शिया संप्रदाय के मौलाना कल्बे जवाद का भी कहना है कि इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फैसले से किसी को तनाव में आने की जरूरत नहीं है, सभी लोग शांति बनाए रखें।












Click it and Unblock the Notifications