अयोध्या फैसला बाबरी विध्वंस को सही नहीं ठहराता : चिदंबरम
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदम्बरम ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या विवाद पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के फैसले के आधार पर 1992 में बाबरी मस्जिद को ढहाने की कार्रवाई को न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता।
चिदम्बरम ने कहा, "इस फैसले का 1992 के बाबरी मस्जिद विध्वंस से कुछ लेना-देना नहीं है। लिब्रहान आयोग के मुताबिक वह पूरी तरह अस्वीकार्य था। यह फैसला किसी भी रूप में बाबरी मस्जिद के विध्वंस को न्यायोचित नहीं ठहराता। वह आज भी एक आपराधिक मामला है।"
अयोध्या मसले पर उच्च न्यायालय का फैसला आने के एक दिन बाद चिदम्बरम ने अपने मंत्रालय का मासिक रिपोर्ट कार्ड पेश करने के दौरान यह बात कही।













Click it and Unblock the Notifications