गोवा में विदेशी पर्यटक के साथ छेड़छाड़
पुलिस के मुताबिक यहां से लगभग 40 किलोमीटर दूर अराम्बोल समुद्री तट पर युवती जब स्नान कर रही थी, उसी दौरान महाराष्ट्र के एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी युवक रवींद्र गावडे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पर्यटकों के आगमन के मौसम की शुरुआत में यह घटना सामने आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications