राष्ट्रमंडल खेल : 3 और 14 अक्टूबर को दुकानें व कार्यालय बंद रहेंगे
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन के दिन तीन अक्टूबर और समापन दिन 14 अक्टूबर को सभी दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
सरकार की ओर से कहा गया कि यह अधिसूचना दिल्ली व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थापना अधिनियम, 1954 के तहत जारी की गई है।
अधिसूचना के मुताबिक दो दिनों की छुट्टी के बावजूद इन दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों के वेतन में कटौती नहीं की जा सकेगी।
दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सभी स्कूल शरदकालीन अवकाश एवं राष्ट्रमंडल खेलों के कारण 1 से 17 अक्टूबर तक पहले ही बंद किए जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications