उप्र में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत
जिले के पुलिस अधीक्षक एम.के.कर्णधार ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इन ग्रामीणों ने गौराबाजार थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के ही राम निहोर के यहां गुरुवार रात को शराब पी थी। देर रात इनकी हालत बिगड़ने के बाद आज चार लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि जिन पांच लोगों को जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था उन्हें हालत बिगड़ने पर गोरखपुर मेडिकल कालेज में स्थानांतरित किया गया है।
कर्धधार ने कहा कि आज सुबह से परिवार सहित फरार राम निहोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। पुलिस ऐसा मान रही है कि जिस शराब को पीकर ग्रामीणों की मौत हुई उसकी आपूर्ति बाहर से की गई थी।
कर्णधार ने बताया कि घटना में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने के बाद गौरीबाजार थाना प्रभारी दिवाकर कुमार सहित तीन पुलिसकर्मियों व आबकारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications