लादेन का संदेश जारी, आपदा राहत की अपील
ऑडियो संदेश की प्रामाणिकता हालांकि स्थापित नहीं हो पाई है। 11 मिनट से भी कम समय वाले इस संदेश में बिन लादेन जैसी आवाज में पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री की मदद करने का आह्वान किया गया है।
लादेन जैसी आवाज में मुस्लिमों से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पुनर्वास और बुनियादी ढांचे की योजना तैयार करने का आह्वान किया गया है। संदेश में कहा गया है कि गरीबी के शिकार क्षेत्रों में उचित खेती और सड़कों की जरूरत है। खासकर सूडान, सोमालिया, चाड और यमन के बच्चों के जीवन स्तर में सुधार करने के लिए कहा गया है।
ऑडियो संदेश में जलवायु परिवर्तन से होने वाले खतरों से आगाह करते हुए मुस्लिम व्यापारियों से अपने धन का इस्तेमाल आपदा राहत में करने के लिए कहा गया है।
संदेश के अनुसार, "आज का मुद्दा लाभ अथवा हानि का न होकर जिंदगी और मौत का है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications