मुर्गियां चुराने वाले को पीटकर मार डाला
कोलकाता, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में ग्रामीणों ने एक पोल्ट्री फार्म से कथित तौर पर मुर्गियां चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात जिले के पांसकुरा इलाके में एक पोल्ट्री फार्म से मुर्गियां चुराने के आरोप में ग्रामीणों ने सुकदेब दास नामक व्यक्ति को काफी मारा-पीटा। घायल होने पर उसे इलाज के लिए पांसकुरा ब्लॉक के प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। वह जिले के मंगलबारी गांव का रहने वाला था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "वह एक पोल्ट्री फार्म में मुर्गियां चोरी करने के मकसद से गया था। चोरी करने के दौरान उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया।"
पूर्वी मिदनापुर जिले के पुलिस अधीक्षक अशोक बिस्वास ने कहा, "घटना के बारे में जांच की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications