आरईसी को हिस्सेदारी बढ़ाने की अनुमति मिली
आरबीआई के इस कदम से आरईसी को ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी विद्युत परियोजनाओं के लिए कर्ज जुटाने में मदद मिलेगी।
आरईसी ने एक बयान में कहा कि आरबीआई ने कम्पनी के शेयरों और परिवर्तनीय डिबेंचरों में विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश की अधिकतम सीमा को बढ़ा दिया है। विदेशी निवेशक अब स्टॉक एक्सचेंज और प्राथमिक बाजार में आरईसी की ज्यादा हिस्सेदारी खरीद सकेंगे।
आरईसी प्रदेशों के बिजली बोर्डो और प्रदेशों की बिजली कम्पनियों को ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली परियोजनाओं में निवेश के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है। आरबीआई ने हाल ही में आरईसी को आधारभूत संरचना क्षेत्र की वित्तीय कम्पनी का दर्जा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications