पर्याप्त नींद लेने से अधिक जीती हैं महिलाएं

अमेरिका के कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय के 'सैन डियागो स्कूल ऑफ मेडीसिन' के वैज्ञानिकों के एक दल के प्रमुख डेनियल एफ. क्रिप्के ने अपने इस शोध के लिए 1995 और 1999 में हुए एक मूल शोध को दोबारा दोहराया।

पहले के अध्ययन में 'वुमेन्स हेल्थ इनिशिएटिव' के तहत क्रिप्के और उनके साथियों ने सैन डियागो में रहने वालीं 459 महिलाओं (50 से 81 वर्ष उम्र) का अध्ययन किया था।

'स्लिप मेडीसिन' जर्नल के मुताबिक चौदह साल बाद उन्होंने पता लगाया कि इनमें से कितनी महिलाएं जीवित और स्वस्थ हैं।

अध्ययन में शामिल मूल प्रतिभागियों में से 444 का पता लगा लिया गया था। इनमें से 86 महिलाओं की मृत्यु हो गई थी। पहले का अध्ययन लोगों की सोने की आदतों पर बनी एक प्रश्नावली के आधार पर किया गया था। जिसमें पता चला था कि प्रतिदिन 6.5 से 7.5 घंटे की नींद लेने वाली महिलाएं अधिक जीती हैं।

क्रिप्के और उनके सहयोगियों का नया अध्ययन उनके 90 के दशक के अध्ययन की प्राप्तियों की पुष्टि करता है लेकिन कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय से जारी किया गया वक्तव्य थोड़ा संशय पैदा करता है।

वैसे क्रिप्के कहते हैं कि जो महिलाएं प्रतिदिन पांच से 6.5 घंटे की नींद लेती हैं, उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि लंबे जीवन के लिए इतनी नींद पर्याप्त है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+