टीवीएस मोटर्स ने सितम्बर में सर्वोच्च बिक्री दर्ज की
कम्पनी ने एक बयान में कहा, "दोपहिया वाहनों की बिक्री इस महीने 30 प्रतिशत बढ़कर 1,84,783 वाहन हो गई जो कि पिछले साल के इसी महीने में 1,42,553 वाहन थी।"
कम्पनी के स्कूटरों की बिक्री 44 प्रतिशत बढ़कर 43,086 स्कूटर हो गई जो कि पिछले साल के इसी महीने में 29,984 थी। कम्पनी की मोटरसाइकिलों की बिक्री इस महीने 34 प्रतिशत बढ़कर 81,381 वाहन हो गई।
अप्रैल से सितम्बर महीनों के दौरान कम्पनी के तिपहिया वाहनों की बिक्री पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 224 प्रतिशत बढ़कर 17,755 वाहन हो गई।
बयान में कहा गया, "कम्पनी के निर्यात में 89 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। सितम्बर महीने में कम्पनी ने 19,365 वाहनों का निर्यात किया जबकि पिछले साल के इसी महीने में कम्पनी ने 10,272 वाहनों का निर्यात किया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications