मलेरिया से मौत पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज होगा
सीहोर जिले में पिछले वर्ष मलेरिया फैल्सीपेरम ने 16 लोगों को अपना शिकार बनाया था, लेकिन इस साल यह संख्या तीन गुना बढ़कर 51 हो गई है। बिगड़ते हालात से चिंतित प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. त्रिपाठी ने एक आदेश जारी कर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी है कि अगर किसी की मलेरिया से मौत होती है तो उस इलाके के बहुउद्देशीय कार्यकर्ता और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।
मलेरिया अधिकारी का मानना है कि जिन लोगों पर मलेरिया की जांच कर उस पर नियंत्रण करने की जिम्मेदारी है वे अपने कर्तव्यों का ठीक तरह से निर्वाहन नहीं कर रहे हैं, लिहाजा मलेरिया फैल्सीपेरम पीड़ितों की संख्या में बेतहाशा बढोतरी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications