हज यात्री ले जा सकेंगे 45 किलोग्राम सामान
'मध्य प्रदेश स्टेट हज कमेटी' के अध्यक्ष सलीम कुरैशी ने बताया है कि 'हज कमेटी आफ इंडिया', मुम्बई ने हज यात्रियों को उनके साथ 35 किलोग्राम सामान और 10 किलोग्राम का हैंडबैग ले जाने की व्यवस्था की है। कुरैशी के मुताबिक 35 किलोग्राम से अधिक सामान होने की स्थिति में उसे कार्गो के जरिए भेजा जाएगा। इतना ही नहीं अतिरिक्त लगेज की जिम्मेदारी हज कमेटी की नहीं होगी।
'मध्य प्रदेश स्टेट हज कमेटी' ने हजयात्रियों से अपील की है कि वे हज यात्रा के लिए 35 किलोग्राम लगेज और 10 किलोग्राम का हैण्डबैग ही अपने साथ ले जाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications