डिजनी के स्वास्थ्य अभियान में शामिल हुईं मिशेल ओबामा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक डिजनी ने अपने इस अभियान को 'डिजनी मैजिक ऑफ हेल्दी लिविंग' नाम दिया है। अभियान में डिजनी चैनल के निक जोनास और ब्रेंडा सांग जैसे कलाकार भी शामिल होंगे। इसमें स्वस्थ जीवनशैली को रोजमर्रा के जीवन से जोड़ने के आसान तरीके बताए जाएंगे।
अमेरिका में बच्चों में मोटापे की शिकायत में बढ़ोत्तरी के बाद इस अभियान की शुरुआत की गई है। वैसे बच्चों के स्वास्थ्य की वकालत करने वाले बच्चों के डिजनी जैसे पसंदीदा चैनलों को इसका जिम्मेदार बताते हैं। उनका कहना के कि इन चैनलों पर प्रसारित होने वाले फास्ट फूड और आईसक्रीम जैसे अस्वास्थ्यकर उत्पादों के विज्ञापन इसके लिए दोषी हैं।
डिजनी का कहना है कि उसके इस अभियान में पोषण, स्वास्थ्य की देखभाल और फिटनेस पर ध्यान दिया जाएगा। पूरे एक साल तक डिजनी चैनल, रेडियो डिजनी, डिजनी डॉट कॉम और एबीसी व अन्य नेटवर्क्स के जरिए यह अभियान चलाया जाएगा। डिजनी ने इस अभियान के लिए नई वेबसाइट शुरू की हैं और राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान से संबंधित निबंध प्रतियोगिता आयोजित की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications