बिहार में प्रत्याशियों की घोषणा का सिलसिला जारी

इसमें देखा जाए तो राजग में शामिल दोनों दल जनता दल (युनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जहां 'गुजरात फार्मूले' को अपनाकर नए चेहरों को तरजीह देते हुए टिकट दिए हैं तो वहीं राजद ने एक बार फिर 'माय' समीकरण अपनाया है। कांग्रेस ने भी अल्पसंख्यकों को रिझाने का प्रयास किया है।

सत्ता वापसी के लिए बेचैन राजग ने अब तक विधानसभा की कुल 243 सीटों में से 218 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें 61 नए चेहरों को उतारा गया है। राजग में शामिल जद (यु) ने अब तक अपने हिस्से में आई 141 सीटों में से 127 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इसमें 48 नए चेहरों को टिकट दिया गया है जबकि कई मंत्रियों सहित विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं।

इसी तरह उसकी सहयोगी पार्टी भाजपा ने अपने हिस्से में आईं 102 सीटों में से 87 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें पार्टी ने 13 नए चेहरों को टिकट दिया है।

गौरतलब है कि गुजारात में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वहां पिछले विधानसभा चुनाव में करीब 40 प्रतिशत नए चेहरे चुनाव मैदान में उतारे थे।

कांग्रेस ने 20 वषरें के बाद राज्य की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। कांग्रेस ने अब तक 123 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें अल्पसंख्यकों को सबसे ज्यादा 35 सीटों पर टिकट दिया गया है। वैसे कांग्रेस ऐसा नहीं मानती कि उसने अल्पसंख्यकों को रिझाने के लिए ऐसा किया गया है।

कांग्रेस के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महबूब अली कैसर ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी प्रत्याशियों की सूची में सभी वगरें, धर्मों और खासकर युवाओं को तरजीह दी है।

इधर राजद भी एक बार फिर 'माय' समीकरण की तरफ मुड़ता लग रहा है। राजद ने अब तक 65 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें 43 सीटों पर मुस्लिम और यादव प्रत्याशी उतारे गए हैं जबकि महिलाओं को उचित भागीदारी देने के आश्वासन के बावजूद उन्हें केवल दो सीटें ही दी गई हैं। राजद द्वारा जारी की गई सूची में 26 सीटों पर यादव और 17 सीटों पर मुसलमान प्रत्याशियों को उतारा गया है।

गौरतलब है कि राजद ओर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही है जिसमें राजद के हिस्से 168 सीटें आई हैं।

बहरहाल, सभी राजनीतिक दलों ने जीत के लिए अपनी-अपनी रणनीति बनाई है, पर देखना होगा कि राज्य में सत्ता की बागडोर किसे मिलती है।

राज्य में 243 सीटों पर छह चरणों में 21 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक चुनाव होने हैं। मतगणना 20 नवम्बर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+