एचपी ने एसएपी के पूर्व प्रमुख को मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया

सैनफ्रांस्किो, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रौद्योगिकी कम्पनी हेवलेट पैकार्ड (एचपी) ने गुरुवार को लियो एपोथेकर को कम्पनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष नियुक्त किया।

एपोथेकर पूर्व प्रमुख मार्क हर्ड की जगह लेंगे जिन्हें यौन उत्पीड़न के आरोप में पिछले माह पद से हटा दिया गया था।

57 वर्षीय एपोथेकर ने इस साल के शुरू में जर्मन सॉफ्टवेयर कम्पनी एसएपी के मुख्य कार्यकारी के पद से इस्तीफा दिया था। मंदी के दौर में नौकरियों में तीन हजार की कटौती करने के कारण कर्मचारी उनसे असंतुष्ट थे।

विश्लेषकों का मनना है कि इस नियुक्ति से यह साफ हो गया है कि एचपी अपने व्यापार को विस्तार देना चाहती है।

नियुक्ति की घोषणा करने वाले एक बयान में कहा गया है, "एपोथेकर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रणनीतिक सोच रखते हैं। उनका वैश्विक बाजार का विस्तृत अनुभव और संचालन की क्षमता उन्हें एक बेहतरीन सीईओ बनाता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+