बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
मुम्बई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 24.88 अंक बढ़कर 20,094.10 पर जबकि निफ्टी 0.35 अंक की मामूली बढ़त के साथ 6030.30 पर खुला।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 9.30 बजे 121.29 अंक की बढ़त के साथ 20,190.41 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 34.50 अंकों की वृद्धि के साथ 6064.45 पर कारोबार कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications