कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची में भी 13 मुस्लिम
पूर्व बाहुबली सांसद पप्पू यादव की पत्नी रंजीता रंजन को बिहारीगंज से प्रत्याशी बनाया गया है जबकि मात्र कुछ घंटे पहले कांग्रेस में शामिल सरिया के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक राजेश रोशन उर्फ बबलू देव को मधुबन से टिकट थमाया गया है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर से मयंक कुमार मुन्ना को तथा महुआ से मसुदुल हक को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।
कांग्रेस अब तक 123 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। इसके पूर्व पहली सूची में 77 प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी जिसमें 22 अल्पसंख्यकों को तथा 14 महिलाओं को टिकट दिया गया था।
बीस वर्षो के बाद राज्य में अकेले चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। राज्य में विधानसभा चुनाव के छह चरणों में 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक मत पड़ेंगे। मतों कर गिनती 24 नवंबर को होनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications