वेनेजुएला में जेल में हिंसा, 16 कैदी मरे
काराकस, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेनेजुएला के उत्तरी प्रांत में स्थित एक जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में 16 कैदी मारे गए और 35 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक जेल सेवा के प्रमुख कांस्यूलो सेराडा ने संवाददाताओं को बताया कि टोकोरोन जेल की हालात नियंत्रण में है। यह हिंसक झड़प सोमवार को हुई थी।
हिंसा में घायल हुए कैदियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि वेनेजुएला की जेलों में आए दिन हिंसक झड़पें होती रहती हैं। इस वर्ष जेलों में हुई हिंसा के दौरान कम से कम 220 कैदियों की मौत हो चुकी है और लगभग 440 कैदी घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications