गेयटी थिएटर में 'त्रिवाणी महोत्सव' 2 अक्टूबर को
शिमला, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश, पंजाब तथा हरियाणा की सांझी सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने के लिए 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर गेयटी थिएटर में 'त्रिवाणी महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ़ प्रेम शर्मा ने दी। यह कार्यक्रम फर्स्ट न्यूज मीडिया ग्रुप, पहली खबर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, हिमाचल प्रदेश तथा सूचना एवं जन सम्पर्क एवं संस्कृति विभाग हरियाणा के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे।
उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा 'हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी' नामक पुस्तक के संशोधित संस्करण का विमोचन मुख्यमंत्री प्रो़ धूमल रिज मैदान पर आयोजित समारोह के दौरान करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में प्रदेश के 2310 स्वतंत्रता सेनानियों का परिचय प्रकाश में लाया गया है, जिसमें से 1732 से अधिक स्वतंत्रता सेनानियों का परिचय सचित्र प्रकाशित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications