स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रस्तावित विधेयक पर प्रधानमंत्री की हरी झंडी
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के 38वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "स्वास्थ्य मानव संसाधन राष्ट्रीय परिषद का गठन जल्द ही किया जाएगा।"
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुजाता राव ने कहा, "चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ बना रहेगा और विधेयक को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है।"
गौरतलब है कि विवाद उस वक्त खड़ा हो गया था, जब मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) मंत्रालय ने चिकित्सा शिक्षा को 'उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान राष्ट्रीय आयोग' (एनसीएचईआर) के दायर में लाने का प्रस्ताव रखा था। जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए 'स्वास्थ्य मानव संसाधन राष्ट्रीय परिषद' (एनसीएचआरएच) के गठन का प्रस्ताव रखा था।
अपनी चिंताओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने आवाज उठाई थी, क्योंकि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में विशेषज्ञता को कायम रखने की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications