चौलिया होंगे ओ.पी.जिंदल विश्वविद्यालय के वाइस डीन
विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि संस्थान में नया स्कूल स्थिरता और शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय के एक साझेदारी के माध्यम से शुरू किया गया है।
बयान में बताया गया है कि संस्थान की अगले साल अगस्त महीने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंदर कूटनीति, कानून और व्यापार के मामलों में कोर्स शुरू करने की योजना है।
चौलिया नई दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज के छात्र रहे हैं। साथ ही राजनीति विज्ञान में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से आधुनिक इतिहास में दूसरी डिग्री प्राप्त की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications