किम होंगे दक्षिण कोरिया के नए प्रधानमंत्री
समाचार एजेंसी योनहाप ने बताया कि पूर्व न्यायाधीश किम का नामांकन राष्ट्रपति ली म्यंग बक ने किया था। जिसके समर्थन में 169 और विरोध में 69 मत पड़े। किम को बहुमत सत्ताधारी ग्रैंड नेशनल पार्टी से मिला।
रिपोर्ट में बताया गया है कि किम (62) का विरोध ज्यादातर विपक्ष के सासंदों ने किया। किम साउथ जेओला के उत्तरी पश्चिमी राज्य से पहले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। यह क्षेत्र पारंपरिक रूप से मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ माना जाता है।
सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश किम वर्तमान में राज्य लेखा परीक्षा एजेंसी के प्रमुख हैं। पूर्व न्यायाधीश किम चुंग उन चान की जगह लेंगे। चान ने गत जुलाई के अंत में एक प्रशासनिक मामले पर संसद का समर्थन प्राप्त करने में असफल होने पर इस्तीफा दे दिया था।
दक्षिण कोरिया में प्रधानमंत्री का बदलाव कोई असामान्य बात नहीं हैं। यह पद ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं होता, क्योंकि ज्यादातर महत्वपूर्ण निर्णय राष्ट्रपति द्वारा लिया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications