केरल में 'कूल जैकेट' डिजाइनिंग प्रतियोगिता
राज्य उद्योग विभाग के अध्यक्ष टी. बालकृष्णन कहते हैं कि नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों के तहत यह पहल की गई है।
विभाग ने इससे पहले एक और प्रतियोगिता आयोजित की थी जिसमें शामिल आठ लोगों को नारियल तोड़ने वाला एक उपकरण बनाना था।
विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया, "केरल और साथ ही साथ देश के अन्य राज्यों के लाखों लोग रोजगार के लिए मध्यपूर्व में रहते हैं और तेज धूप से होने वाली बीमारियों के शिकार बन जाते हैं। यदि एक ऐसी जैकेट बनाई जा सके जो उनके शरीर का तापमान आस-पास के वातावरण के तापमान की अपेक्षा कम रखे तो गर्म क्षेत्रों में रहने वाले इन लोगों के लिए यह राहत की बात हो सकती है। जिस तरह ऊन की जैकेट शरीर को बाहरी तापमान की अपेक्षा गर्म बनाए रखती है उसी तरह यह जैकेट गर्म मौसम में शरीर को ठंडा बनाए रखेगी।"
विशेषज्ञों का कहना है कि इसे बनाने के लिए ड्राई आइस या एक विशेष प्रकार के कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है। अत्यधिक ठंड से व्यक्ति का खून न जमने लगे, इसके लिए इस जैकेट में बैटरी लगाई जा सकती है या किसी विशेष पदार्थ का इस्तेमाल किया जा सकता है।
प्रतियोगिता में 'कूल जैकेट' के निर्माण के लिए सबसे पहले प्रस्ताव मंगाए जाएंगे। फिर एक विशेषज्ञ समिति 10 प्रस्तावों का चयन करेगी। जैकेट निर्माण के प्रत्येक प्रस्ताव के लिए दो लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
इस प्रतियोगिता की प्रक्रिया पूरी होने में छह महीने का समय लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications