टाटा मोटर्स ने अपने वाहनों की कीमत बढ़ाई
कम्पनी ने जारी एक बयान में कहा, "टाटा इंडिका और टाटा इंडिगो की कीमतों में 4,500 से लेकर 14,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जा रही है।"
उधर, बड़े सवारी वाहन जैसे कि टाटा सूमो और टाटा ग्रांड एमके-2 की कीमत में 7,800 से लेकर 10,300 रुपये की वृद्धि की गई है।
बयान में कहा गया है कि वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें भी 5,000 से 40,000 रुपये तक बढ़ाई गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications