अगस्त में निर्यात 22.5 प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटे में वृद्धि (लीड-1)

पिछले साल के अगस्त महीने में देश का निर्यात 13.58 अरब डॉलर रहा था।

मौजूदा वित्त वर्ष में सरकार ने निर्यात में 15 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य रखा है। वर्ष 2009-10 में आर्थिक मंदी के चलते निर्यात में 4.7 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

अगस्त महीने देश का आयात 32.2 प्रतिशत बढ़कर 29.67 अरब डॉलर हो गया जो कि पिछले साल के इसी महीने में 22.45 अरब डॉलर था।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त महीने में देश का व्यापार घाटा बढ़कर 13.04 अरब डॉलर हो गया।

वित्त वर्ष 2010-11 के पहले पांच महीनों में कुल निर्यात पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 28.6 प्रतिशत बढ़कर 85.27 अरब डॉलर हो गया जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 66 अरब डॉलर था।

अप्रैल से अगस्त के दौरान आयात 33.1 प्रतिशत बढ़कर 141.89 अरब डॉलर हो गया जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 106.6 अरब डॉलर था।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "अप्रैल से अगस्त महीनों के दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 56.62 अरब डॉलर हो गया जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 40.27 अरब डॉलर रहा था।"

डिलाइट इंडिया के मुख्य अर्थशास्त्री शांतो घोष ने कहा, "आयात में यह वृद्धि गैर तेल उत्पादों का आयात बढ़ने के कारण हुई है। बाढ़ के कारण घरेलू आपूर्ति प्रभावित होने से जरूरी वस्तुओं का आयात बढ़ा है।"

वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर ने हाल ही में देश के बढ़ते व्यापार घाटे पर चिंता जताई थी।

खुल्लर ने कहा, "क्या हम 135 अरब डॉलर के व्यापार घाटे को जारी रखने में वित्तीय रूप से सक्षम हैं? हमें अपने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए और प्रयासों की जरूरत है। हमारे लिए अगला लक्ष्य अपने निर्यात को 200 अरब डॉलर से बढ़ाकर 400 अरब डॉलर करना होगा।"

अगस्त महीने में देश में तेल उत्पादों का आयात 12.4 प्रतिशत बढ़कर 7.79 अरब डॉलर हो गया। वहीं गैर तेल उत्पादों का आयात 41.1 प्रतिशत बढ़कर 21.88 अरब डॉलर हो गया।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्टर ऑर्गेनाइजेशन (एफआईईओ) ने कहा कि निर्यात बढ़ाने के लिए विस्तृत बाजारों की रणनीति अपनाए जाने के कारण निर्यात में लगातार वृद्धि हुई है।

एफआईईओ के अध्यक्ष ए. शक्तिवेल ने कहा, "भारतीय निर्यातकों का मानना है कि देश का निर्यात इस साल लक्ष्य को पार करके 210 अरब डॉलर हो जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+