शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 376 निफ्टी 113 अंक उछला (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1.87 प्रतिशत बढ़कर 20,445.04 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,475.47 अंक का उच्च और 20,094.10 अंक का निम्न स्तर छुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 1.88 प्रतिशत बढ़कर 6,143.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी ने 6,153.10 अंक के उच्च और 6,030.30 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 129.53 अंक (1.60 प्रतिशत) की तेजी दर्ज की गई कारोबार के अंत में यह 8,213.67 अंक पर बंद हुआ वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 157.95 अंक (1.54 प्रतिशत) बढ़कर 10,403.65 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी क्षेत्रीय सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। रियल्टी सूचकांक 4.03 प्रतिशत की जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ। धातु (3.87 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (2.69 प्रतिशत) और सूचना प्रौद्योगिकी (2.57 प्रतिशत) बीएसई के सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले सूचकांकों में शामिल रहे। ऑटोमोबाइल्स (2.41 प्रतिशत), टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (2.25 प्रतिशत) और ऊर्जा (2.00 प्रतिशत) सूचकांकों में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई।
सेंसेक्स में शामिल स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (5.13 प्रतिशत), बीएचईएल (4.29 प्रतिशत), टीसीएस (4.08 प्रतिशत), हिंडाल्को इंडस्ट्रीड (3.81 प्रतिशत) और जिंदल स्टील (3.42 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे। महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, मारुति सुजुकी, विप्रो, डीएलएफ, जयप्रकाश एसोसिएट्स, एल एण्ड टी, टाटा पावर, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और आरआईएल में भी दो-दो प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।
सेंसेक्स में शामिल केवल हीरो होंडा (-0.43 प्रतिशत) और भारती एयरटेल (-0.20 प्रतिशत) में गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई की 1,993 कम्पनियों में तेजी दर्ज की गई और 984 कम्पनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए वहीं 122 कम्पनियों के शेयर मूल्य में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications