बिहार चुनाव : लोजपा की 58 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी ने सभी वर्गो एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शेष अन्य सीटों के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
लोजपा ने बोधगया से एक बार फिर से कुमार सर्वजीत को उम्मीदवार बनाया है तो अररिया से जाकिर हुसन को, हरनौत से अरूण सिंह को, आरा से विजय सिंह को तथा वैशाली से संजय मिश्र को उम्मीदवार बनाया है।
गौरतलब है कि लोजपा और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मिलकर राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। लोजपा के हिस्से में 75 सीट आई है जबकि राजद ने 168 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है।
राज्य में 243 सीटों पर छह चरणों के तहत 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चुनाव होने हैं। मतगणना 24 नवंबर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications