उमा भारती की तबियत बिगड़ी, शिवराज हाल जाननें पहुंचे
उमा भारती के पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात को उमा भारती को बेचैनी बढ़ी और उल्टी भी हुई। इसके चलते उन्हें एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। उमा भारती का स्वास्थ्य बिगड़ने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री चौहान भी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।
चौहान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलने पर वे उनका हाल जानने आए हैं। चिकित्सकों के मुताबिक स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications