शेयर बाजार उछला, सेंसेक्स में 376 निफ्टी में 113 अंक की तेजी (लीड-1)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1.87 प्रतिशत बढ़कर 20,445.04 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,475.47 अंक का उच्च और 20,094.10 अंक का निम्न स्तर छुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 1.88 प्रतिशत बढ़कर 6,143.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी ने 6,153.10 अंक के उच्च और 6,030.30 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 129.53 अंक (1.60 प्रतिशत) की तेजी दर्ज की गई कारोबार के अंत में यह 8,213.67 अंक पर बंद हुआ वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 157.95 अंक (1.54 प्रतिशत) बढ़कर 10,403.65 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी क्षेत्रीय सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। रियल्टी सूचकांक 4.03 प्रतिशत की जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ। धातु (3.87 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (2.69 प्रतिशत) और सूचना प्रौद्योगिकी (2.57 प्रतिशत) बीएसई के सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले सूचकांकों में शामिल रहे। ऑटोमोबाइल्स (2.41 प्रतिशत), टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (2.25 प्रतिशत) और ऊर्जा (2.00 प्रतिशत) सूचकांकों में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications