ब्रिटेन में 2034 तक 90,000 लोग होंगे शतायु
द ऑफिस फॉर नेशनल स्टेटीस्टिक्स (ओएनएन) ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि ब्रिटेन के लोगों की उम्र बढ़ रही है, जबकि यहां पहले से ही 100 साल की उम्र वाले लोगों की भरमार है।
समाचार पत्र टेलीग्राफ ने शुक्रवार को बताया कि वर्ष 1981 में 100 साल से अधिक उम्र वाले लोगों की संख्या 2,600 थी। अब यह संख्या चौगुनी 11,600 हो गई है।
संस्था ने उम्मीद जताई है कि वर्ष 2034 के मध्य तक सौ वर्ष की उम्र वाले लोगों की संख्या 87,900 पहुंच जाएगी। दीर्घायु होना हालांकि कई लोगों के लिए उत्सव मनाने का कारण हो सकता है। लेकिन इससे स्वास्थ्य विशेषज्ञों और पेंशन अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
एज यूके के चैरिटी डायरेक्टर मिशेल मिचेल ने कहा कि लंबे जीवन का होना उन्नति का पैमाना नहीं है। लोग लंबे जीवन के साथ जीवन के स्तर में सुधार भी चाहते हैं।
उन्होंने कहा, "बुजुर्गो का जीवन स्तर बेहतर करने के लिए हमें अत्यधिक उम्र की बाधाओं को दूर करना होगा। साथ ही यह जनसंख्या पेंशन बनाने वाले लोगों के लिए भी चुनौती है, क्योंकि बुजुर्गो के स्वास्थ्य, देखभाल, पेंशन और अन्य सुविधाओं को देने से इंकार भी नहीं किया जा सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications