केंद्र ने ग्रामीण सड़कों के लिए 117 करोड़ रुपये दिए
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत हरियाणा को 17 करोड़, त्रिपुरा को 35 करोड़, उत्तराखण्ड को 13.75 करोड़, मणिपुर को 21 करोड़ और आंध्र प्रदेश को पांच करोड़ रुपये दिए गए हैं।
यह धनराशि राष्ट्रीय कृषि ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के जरिए राज्य के विभिन्न एजेंसियों को जारी की गई है।
गौरतलब है कि पीएमजीएसवाई कार्यक्रम ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क मुहैया कराने को लेकर पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित एक योजना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications